Mothers Day Speech in Hindi – मदर्स डे स्पीच इन हिंदी

मदर्स डे प्रतिवर्ष मई महीने के दूसरे सप्ताह के रविवार को मनाया जाता है। मदर्स डे का आयोजन भारत ही नही अपितु पूरे विश्व मे बडे ही हर्ष के साथ मनाया जाता है। मदर्स डे मां को समर्पित एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। विशेषकर एक दिन मां के सम्मान को समर्पित है। मदर्स डे के दिन कई जगह पर स्कूल, कार्यालय आदि मे इसका आयोजन किया जाता है। तथा इस दिन मां के लिए कुछ विशेष Mothers Day Speech in Hindi बोला जाता है।

आइये यहां पर मदर्स डे स्पीच की कुछ लाईने ऐसी लिख रहा है। जो मदर्स डे के दिन आप सब इसको तैयार कर अपने लोगो के सामने Mothers Day Speech के रूप मे प्रस्तुत कर सकते है तथा अपनी माता के लिए एक सम्मान देने वाली लाईन भी लोगो को बता सकते है।

1 – मातृ दिवस पर स्पीच (Speech on Mother’s Day in Hindi)

मेरे प्यारे भाइयो एवं बहनो तथा उपस्थिति मेरे गुरु और अभिभावक
आज का ये दिन बहुत ही खास है। क्योकि आज Mother’s Day (मातृ दिवस) है। इसलिए आज का यह भाषण मैंने उन सभी माता के सम्मान को समर्पित है। जो अपने बच्चो का ही नही अपितु सारी जिम्मेदारियो का पालन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करती है। व्यक्ति के जीवन मे एक मां के रोल को तो लगभग सभी लोग जानते है। उसके बारे मे किसी को बताने की जरुरत नही है। मां का साथ हमारे जीवन मे किसी खजाने से कम नही है। जबतक मां का आशिर्वाद और साथ हमारे साथ रहता है हमे कभी कोई दिक्कत नही होती है। मां के आशिर्वाद, ममता. त्याग और समर्पण के कारण ही हमारे जीवन मे एक उजाला का उदय हो पाता है। माता के द्वारा ही हमे जीवन के जीने की शिक्षा, प्यार, ममता, सम्मान का बोध होता है। मां ही हमे जीने की कला सिखाती है। माता के द्वारा ही हमे जीवन के हर मोड पर आगे बढने की प्रेरणा मिलती है तथा जीवन की वास्तविकता का भी ज्ञान होता है। मां का हमारे जीवन मे बहुत योगदान रहता है सीधे शब्दो मे बोले तो मां के बिना जीवन दिशाहीन है।

2 – Mothers Day Speech in Hindi (मातृ दिवस भाषण)

मां एक अच्छे साथी के रूप मे निरंतर सहयोग देती है उसकी जितनी भी तारीफ की जाये कम है मां के जैसा दुनिया को कोई रिश्ता नही जो अपने परिवार और बच्चे को एक अच्छी दिशा मे ले जाये. यह बात तो निश्चित रूप से माननी होगी अगर तुम्हारे पास मां है तो दुनिया की सारी खुशी तुम्हारे चरणो मे और अगर मां नही तो व्यक्ति दुनिया का सबसे गरीब व्यक्ति होता है। जीवन के हर मोड पर हमे मां की जरुरत महसूस होती है। मां का रूप हर हाल मे मां ही होता है उसका रवैया अपने बच्चो के प्रति एक समान ही रहता है और हमेशा मां उचित मार्गदर्शन ही करती है। मां वो शक्ति होती है जिसके आगे देवी देवता भी नतमस्तक हो जाते है। एक मां ही है जो अपनी सभी जिम्मेदारी चाहे मां का हो, एक पत्नी का हो, एक बेटी के रूप मे सही भाषा मे कहे तो वो जिस रूप मे है उस रूप से जुडी सभी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरे सच्चे भाव और लगन से करती है। मां के उपर हम सभी पूर्ण रूप से विश्वास कर सकते है क्योकि वो कभी भी हमे ऐसी शिक्षा नही देंगी जो हमारे हित मे ना हो। ऐसी मां के चरणो मे हम बार – बार प्रणाम करते है तथा मां उत्तम स्वास्थ के लिए प्रभु से कामना करते है। धन्यवाद

3 – मदर्स डे स्पीच इन हिंदी (Mothers Day Speech in Hindi)

मां वो शब्द है जिसका कोई मोल नही, जब भी कोई समस्या आती है तो मां ही बोला जाता। एक मां ही है जो हमारे सपनो को साकार करने मे महत्वपूर्ण भुमिका अदा करती है। व्यक्ति के जीवन की पहली पाठशाला भी मां ही होती है।मां के बेटे के लिए कितना त्याग और तपस्या करती है जिसका मुल्याकन शब्दो से नही किया जा सकता है। हमे हमारे जीवन मे अच्छे और बुरे का भी ज्ञान हमे मां से ही मिलता है। मेरी मां ने हमे सारे गुणो और दुर्गुणो के बारे मे हमे समझाया और जब भी रास्ता भटकता हू तो वो हमे सही रास्ते पर लाती है। मेरी मां हमेशा हमारे सुखो के लिए ही बिना रुको संघर्ष करती रहती है. अपने दुखो को भुलाकर हमारे अच्छे भविष्य के लिए सदैव प्रयासरत रहती है। जब भी कोई गम आया मेरे पास तो वो हमेशा हमारे उस दुख के निदान के लिए लडती है।

एक मां का प्यार कभी स्वार्थी नही हो सकता है और ना ही उसका प्यार। जीवन मे जो कुछ सीखा अपनी प्यारी सी मां से सीखा. सदा ही ऋणी रहूंगा उस मां का जिसने ये जीवन सज़ा के दिया। एक मां अपने बेटे के लिए वो सब गम सहती है जो उसके बेटो को नुकसान पहुंचाती है। आपका बहुत – बहुत धन्यवाद मां

Disclaimer-: Hindimesoch.in ब्लॉग मे प्रकाशित किसी भी पोस्ट अथवा चित्र का अधिकारिक दावा नही करता है | अगर इस ब्लॉग मे पोस्ट से सम्बंधित किसी भी लेखन या वीडियो पर आपका कॉपीराइट दिखता है तो हमसे सम्पर्क करें | उक्त सामग्री को पूर्ण रूप से हटा दिया जायेगा | कोई भी जानकारी अमल मे लाने के लिये संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें