मदर्स डे 2024 मे कब है? इतिहास और महत्व – Mother’s Day 2024 in Hindi

मां को समर्पित ये एक विशेष दिन होता है। मां जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। आइये इस लेख के माध्यम से हम आपको मदर्स डे 2024 (Mother’s Day 2024 in Hindi) के बारे वो सारी जानकारी देने की कोशिश कर रहे है, जिसके लिए आप हमारे इस पेज पर आये है। इस मदर्स डे 2024 के बारे मे सारी जानकारी जैसे Mother’s Day 2024 Kab Hai? मदर्स डे का महत्व, क्यो मनाया जाता है मदर्स डे? मदर्स डे कोट्स आदि मदर्स डे 2024 से जुडी हुई सारी चीज़े।

मदर्स डे 2024 कब है? (Mother’s Day 2024 in Hindi)

मदर्स डे 2024 इस वर्ष रविवार, 12 मई, 2024 को पडेगा| बाकी देशो मे इसका समय अलग है। परंतु भारत मे ये 12 मई, 2024 को ही मनाया जाता है। मदर्स डे को ही मातृ दिवस के रूप मे भी जाना जाता है। यह पर्व माताओ के सम्मान के रूप मे मनाया जाता है। माता का परिवार के प्रति त्याग, अपने बच्चो के प्रति समर्पण का एक विशेष रोल होता है। माता के समर्पित यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण दिन होता है। इस पर्व को लोग विभिन्न तरीके से मनाते है। माता के लिए विभिन्न उपहार लाकर तथा उनके लिए समय निकालकर लोग अपने स्नेह को प्रदर्शित करते है।

History of Mother’s Day (मदर्स डे का इतिहास)

एक विचारधारा ये भी है कि मदर्स डे या मातृ दिवस की उत्पत्ति प्राचीन ग्रीस मे हुई थी। वहां पर लोगो ने देवताओ की मां के सम्मान मे ही इस त्यौहार का आयोजन किया था। परंतु इस विषय मे कोई प्रमाणिक जानकारी नही है।

See also  When is Hanuman Jayanti 2025? - हनुमान जयंती कब है? जानिए क्या है विशेष, पूजा - विधि

कुछ लोगो की राय के द्वारा अमेरिका मे एना जार्विस अपनी मां को बहुत प्यार करती थी। मां के गुजर जाने के बाद एना ने मां की याद मे ही इस खास दिन मातृ दिवस की शुरुवात की थी।

Importance of Mother’s Day (मदर्स डे का महत्व)

मदर्स डे माता के सम्मान को समर्पित एक प्रमुख पर्व है। एक मां का प्यार अपने पुत्र के लिए कभी भी दोगला नही हो सकता। मां अपने बच्चे के लिए संसार के किसी भी ताक़त से लड सकती है। माता जीवन के इस मंच का वो किरदार है जिसकी जगह कोई और नही पूरी कर सकता है। यह पर्व हमे मां के प्यार, संघर्ष, त्याग, बलिदान और स्नेह की याद दिलाता है। मां किसी भी चुनौतियो से लड कर अपने परिवार व बच्चो के जीवन सुखमय बनाती है।

मदर्स डे मनाने के तरीके (Tips For Celebrate Mother’s Day)

इस दिन को और भी खास बनाने के लिए कुछ विशेष तरीके से मदर्स डे के मनाते है। यह दिन एक विशेष दिन होता है। आइये ऐसे कुछ बिंदु नीचे लिख रहे है। जिसका अनुशरण या पालन करके इस वर्ष मदर्स डे को विशेष आयोजन की श्रेणी मे रखते है ताकि मां को भी प्यार और सहयोग अनुभूति हो –

1 – इस दिन सुबह जल्दी उठकर सर्वप्रथम माता को प्रणाम करें
2 – माता के साथ एक फोटो अलबम बनाये
3 – सहेजी हुई पुरानी यादो को तो ताज़ा करे
4 – इस दिन मां की पसंद की डिश बनाये
5 – मां के लिए उसका सबसे प्यारा उपहार लाकर दे
6 – मां के साथ कही उनकी पसंद जगह पर उनको साथ लेकर घूमने जाये
7 – मां के समक्ष आप एक सपथ ले कि सदैव उनकी सेवा भाव करुंगा
8 – अपने घर को सजाये
9 – कोशिश करे कि उस दिन आफिस से छुट्टी लेकर पूरा समय मां के साथ गुजारे
10 – मां से हर वो बाते करे जो उनको पसंद हो तथा उनकी खुशी का कारण बने

See also  Rakhi 2024 in Hindi - जानिए रक्षाबंधन 2024 से सम्बंधित समस्त जानकारी

मातृ दिवस पर प्रसिद्ध लेखकों के द्वारा लिखे गये सुंदर संदेश (Mother’s Day Messages in Hindi From Famous Person)

उसे इस बात का एहसास नहीं था कि आपके लिए आपकी माँ जितना शक्तिशाली प्यार अपनी अलग छाप छोड़ता है। – जेके रॉउलिंग

दिन के समय लुप्त हो चुका सूर्य दीपक लिए हुए दुःखी माता की भाँति पृथ्वी का चक्कर लगाता है। – कॉर्मैक मैक्कार्थी

जीवन की शुरुआत जागने और मेरी के चेहरे को प्यार करने से हुई। –जॉर्ज एलियट

माँ: मानव जाति के होठों पर सबसे खूबसूरत शब्द। – काहिल जिब्रान

माँ जितना शक्तिशाली कोई प्रभाव नहीं है। –सारा जोसेफ़ा हेल

माँ की बाँहें कोमलता से बनी होती हैं और बच्चे उनमें गहरी नींद सोते हैं। –विक्टर ह्यूगो

माँ आविष्कार की आवश्यकता हैं। – बिल वॉटर्सन

माँ के चुंबन से अधिक सच्ची कोई चीज़ नहीं है। – सलीम शर्मा

माँ के जैसा कोई प्यार करने वाला नही – चित्रंजन

माताएं बच्चे की आंखों से देख सकती हैं और कल देख सकती हैं। – Reed B. Markham

एक माँ उस क्षण से लेकर अनंत काल तक माँ ही रहती है जब उसका बच्चा उसकी गोद में आता है। – Sarah Strohmeyer

एक मां कभी भी स्वार्थी नही हो सकती। – अज्ञात

मां की ममता से बढकर कोई चीज़ नही। – लियारा

मेरे हर गमो को धो देती है जब भी मेरी मां मेरे पास होती है। – रवींद्र