Essay on Life in Hindi – जीवन के मूल्य और महत्व पर निबंध

इस लेख को प्रसारित करने का मुख्य उद्देश्य आप सब लोगो को Essay on Life in Hindi जीवन पर निबंध के बारे मे जानकारी देना। आजकल बच्चो के स्कूल मे अक्सर निबंध से जुडे हुये प्रश्न आते रहते है। इसलिए Life Essay in Hindi के बारे मे जानकारी रखना बहुत जरूरी है। आवश्यकता होने पर आप इस पेज पर लिखे हुये जीवन सम्बंधित निबंध और विधार्थी जीवन पर निबं(Essay on Student Life) को अपने परीक्षा के लिए तैयार कर सकते है।

जीवन ईश्वर द्वारा दिया गया एक अमूल्य उपहार है जिसका हमे सहजता से रख – रखाव करना चाहिए। कोई जरूरी नही कि जीवन का मार्ग हमेशा ही सरल रहे कभी – कभी जीवन मे दुखो का ऐसा बवंडर भी आता है जिसमे इंसान भ्रमित और असहाय महसूस करने लगता है। इसलिए जीवन मे धैर्य, सन्यम और कर्म से मज़बूत रहना चाहिए यही सब चीज़े हमे जीवन के कठिन समय मे काम आती है।

Life Essay in Hindi (जीवन पर निबध) (150 से 200 शब्द)

जीवन का परिचय

जीवन एक सुखद अनुभव है इसका हमे आनंद लेते हुए चलना चाहिए हा कभी – कभी ये मिला जुला भी हो सकता है परंतु हमे विचलित बिल्कुल भी नही होना है। हमेशा अपने अच्छे कर्मो के द्वारा ही जीवन जियो जिससे लोग के प्रति तुम्हे अच्छा व्यवहार मिले।

जीवन मे क्या जरूरी है?

जीवन जीने के लिए यह जानना जरूरी है कि हमारे जीवन की मूलभूत आवश्यकता क्या है? इसकी प्राप्ति कैसे हो? जीवन के लिए एक अच्छा इंसान बनना उतना ही जरूरी है जैसे जीने के लिए खाना अब आप को ही निर्धारित करना है कि हमे कैसे जीवन जीना है। दूसरे का सम्मान, अपने कर्म की पहचान, गरीबो की मदद और धर्म के राह पर चलना यही एक जीवन के लिए जरूरी सबसे बडे अंग है।

See also  Essay on Tree in Hindi - पेड़ों के महत्व पर निबंध

जीवन एक अनुभव

जीवन हमेशा कुछ ना कुछ अनुभव देता रहता है। उसमे हमारे लिए क्या उचित है उसका ज्ञान हमारे लिए बहुत जरूरी है। हमे अपने जीवन काल मे बहुत अनुभव होते है बहुत उतार चढाव वाले समय आते है पर उनसे हमे सीख लेनी चाहिए। जीवन देने वाले के लिए हम सबको धन्यवाद बोलना चाहिए जो हमे बिना किसी स्वार्थ के ही जीवन रूपी खजाने को हमे दिया है जिसका कोई मोल और तोल नही नही है।

जीवन के महत्व पर निबंध (Essay on Importance of Life) (300 से 400 शब्द)

प्रस्तावना

जीवन की राह बहुत कठिन होती है। जीवन मे जगह – जगह बहुत कठिनाइयो का सामना करना पडता है। ये कठिन समय हमारे लिए एक मजबूत इरादे तथा एक अवसर भी लेकर आता है। बस हमे अपने जगह पर मजबूती से बने रहना है। बाद मे यही कठिन समय हमे एक अच्छे इंसान बनने का रास्ता भी दिखाता है। अपने कर्मो के प्रप्ति हमे एक सीख देके जाता है।

कठिनाइयों से निपटना:

हमे अपने कठिन समय मे भी चट्टान की तरह मजबूत खडा रहना है। तथा इससे निपटने का रास्ता निकालना है उस समय हमको शांति से काम लेने की जरुरत होती है। सबसे जरूरी तो धर्य धारण रखना है। इतिहास गवाह है कि चाहे कैसी भी समस्या हो उसका समाधान निश्चित ही होता है बस हमे साहस और सरलता से उसका समाधान निकालना है। कुछ महत्वपूर्ण बिंदु है जिसके जरिये हमे कठिन समय मे बाहर निकलने मे सहायता मिलेगी –

धैर्य बनाये रखे

कठिन समय मे धर्य से काम लेना हर समस्या का समाधान अपने आप हो जाता है। इसलिए विपत के समय से बल से नही धैर्य से काम ले।

बुद्धि से काम ले

जब कभी भी जीवन मे ऐसा कठिन समय आये तो आप अपने बल के बजाय बुद्धि से काम ले। बुद्दि से लिया गया काम सदैव हितकर होता है। बल से लिया गया काम हमेशा हितकारे नही हो सकता।

अपने आप पर नियंत्रण

कठिन समय से निकलने के लिए अपने आप पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। क्योकि जब भी आप संतुलन मे रहोगे तो आपनी बुद्धि, विवेक, धर्य सही से काम करेगा और जब ये चीज़े सही से काम करेगी तो समाधान तो वैसे ही मिल जायेगा।

सहयोगी से सलाह ले

ऐसे समय मे अपने किसी अच्छे सहयोगी से सलाह ले क्योकि एक व्यक्ति की सोच दूसरे व्यक्ति से अलग हो सकती है। हो सकता है उसके द्वारा दिया गया समाधान ही आपकी समस्या को खत्म कर दे। सलाह जरूर ले पर हो प्रभावशाली हो उसका ही पालन करें अन्यथा उसके दिमाग से हटा दे।

परिवार पर विश्वास बनाये रखे

अपने परिवार पर विश्वास बनाये रखे क्योकि परिवार ही एक मात्र ताक़त है जो आपने हर प्रकार से लडने मे मदद करती है चाहे रास्ता सही हो या गलत इसिलिए परिवार पर भरोशा करके आप अपनी समस्या को उनके समक्ष बडी आसानी से रख सकते है।

See also  Essay on Raksha Bandhan in Hindi

निष्कर्ष

कठिन समय ही हमको जीने की राह दिखाता है। कठिन समय मे ही हम अपने पराये का भेद भी समझ पाते है। तथा जीवन के पाठ्शाला की अच्छी शिक्षा भी हमे कठिन समय मे ही जानने को मिलती है।

जीवन के वास्तविक अर्थ पर निबंध (Essay on Meaning of Life) (500 से 600 शब्द)

प्रस्तावना

इन्सान के जीवन का अर्थ हर किसी के लिए अलग – अलग हो सकता है। इंसान के पैदा होने से लिकर मरने ता के लिए बिताये गये हर पल को जीवन कहते है।

जीवन एक यात्रा

जीवन एक यात्रा के रूप मे है इस सफर का आनंद ले। सफर के दौरान जैसे कुछ – कुछ अच्छे बुरे चीज़े घटित होती रहती है परंतु हम उसका समाधान निकाल कर अपनी यात्रा की पूर्ति एक सुखद या दुखद अनुभव के साथ पूरी करते है। लेकिन यह निश्चित है कि कही ना कही कुछ अनुभव हम लेकर ही आते है। जीवन एक खाली पडे रिकार्डिंग की तरह है इसमे जो कुछ रिकार्ड करोगे वही जीवन मे आगे ले जायेगा।

“संघर्ष” जीवन का एक वास्त्विक सत्य (Struggle of Life)

जीवन एक संघर्ष ही है व्यक्ति हमेशा ही किसी ना किसी चीज़ के लिए भागता ही रहता है इसी भागमभाग जिन्दगी मे अपने सफर को पूरा करके अपने घर वास्तविक घर को चला जाता है पर उसका संघर्ष कभी खत्म ही नही होता। जब से इंसान पैदा हुआ तब से ही उसके संघर्ष का सफर शुरु हुआ और कभी खत्म ही नही हुआ।

जीवन का सही मूल्य

इतिहास के पन्नो पर विभिन्न दार्शनिको, विचारको ने जीवन के सही मूल्य को अपने – अपने रूप मे परिभाषित किया है। जीवन का सही मूल्य यह नही कि आप जी रहे है बल्कि यह है कि आप कैसे जी रहे है, किस रूप मे जी रहे है, जीवन को एक बोझ की तरह नही बल्कि एक जिम्मेदारी की तरह जिये। ईश्वर ने आपको यहा भेजकर कुछ जिम्मेदारिया भी दी है उनका समयानुसार उचित पालन ही वास्तविक जीवन का सही मूल्य है।

जीवन को सही मायने मे जीने के लिए एक सही राह पर चलने के लिए कुछ महत्वपूर्ण बिंदु दिये गये है। जिनके अनुसार चलने पर आप जीवन के मूल्यो का सही से रसस्वादन कर पायेंगे –

  • साहसी जीवन जीने की कोशिश करें
  • अपने ही नही अपितु दूसरे के जीवन को भी महत्व दें
  • खुद को विचारशील और सहायक बनाये
  • बहिर्मुखी बनने की कोशिश करे
  • सदैव सम्मान देने की कोशिश करे
See also  Essay on Village Life in Hindi - जानिए कैसी होती है गांवो की जिन्दगी तथा उसका महत्व - गांव पर निबंध

कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन

अपने जीवन मे मिले कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से पालन करना ही जीवन का वास्तविक अर्थ है। आपका अपने परिवार और मानवता के प्रति क्या कर्तव्य है। उन कर्त्वयो का पालन समयावधि तक सुनिश्चित करें कही ऐसा ना हो कि आप अपने कर्तव्यो का पालन पूरी लगन और निष्ठा के साथ करने मे अष्मर्थ हो जाये और बाद मे आपको सोचना पडे।

जीवन एक उद्देश्य के रूप

अपने जीवन के मूल उद्देश्य को पहिचाने और जीवन को एक उद्देश्य के रूप मे परिभाषित करे ताकि भविष्य मे आपको कोई ऐसी समस्या का सामना ना करना पडे जो आपका लिए हितकर ना हो। आप अपने जीवन को एक मिशन की तरह जीने की कोशिश करो कि आप किसी विशेश कार्य हेतु आये हो और उनका पूर्ण होना आप के लिए बहुत जरूरी है। अगर जीवन मे एक उद्देश्य के लिए आप अपने आप को तैयार करते हो और उसके पालन मे अग जाते हो तो ये आपका सबसे महत्वपूर्ण निर्णय होगा।

जीवन एक खेल

जीवन एक खेल ही है इसमे खिलाडी आते है और खेल कर चले जाते है। मायने ये नही रखता है कि आप खिलाडी हो मायने ये रखता है कि आप खेलते कैसा हो? आप जीवन रूपी खेल मे एक अच्छे खिलाडी बनने की कोशिश करो क्योकि जिन्दगी के खेल मे जीत उसी की होती है जो बेहतरीन तरीके से अपना खेल खेलता है।

निष्कर्ष

संसार को सही दिशा दिखाने और मानवता की सेवा हेतु ही हम मानव जन इस संसार मे अवतरित हुये है। ईश्वर का दिया हुआ जो कुछ भी है हमारे पास उसी मे हमको प्रसन्न रहना चाहिए तथा संसार को सत्य, प्रेम, धैर्य और कर्तव्य का पाठ पूरी निष्ठा के पढाने की कोशिश करनी चाहिए। यही हमारे जीवन का सार और उद्देश्य है इसको हमे कदापि भूलना नही चाहिए।